{"_id":"5ddeba678ebc3e5477446293","slug":"deoria-deoria-news-gkp3309869173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के निर्देश पर दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के निर्देश पर दहेज हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी के निर्देश पर दहेज हत्या का केस दर्ज
विवाहिता की मौत के बाद ससुराल वालों ने कर दिया दाह संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत और शव जलाने के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। गोरखपुर जिले के गोला बाजार थानाक्षेत्र के गौर खास निवासी अजीत सिंह ने मंगलवार को डेढ़ वर्ष पूर्व बेटी की शादी रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बेलावर गांव में अमरीश सिंह से किया था। शादी के बाद से ही विवाहिता को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 21 नवंबर की रात में उसकी हत्या करने के बाद खुदकुशी का रुप देकर बिना पोस्टमार्टम कराए दाह संस्कार कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस केस दर्ज करने में टालमटोल करने लगी। मंगलवार को थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र से मिलकर स्थानीय पुलिस पर सवाल खड़ा करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर अजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अमृत सिंह, विश्वनाथ सिंह, इंदु उर्फ डिंपल, संध्या संजय सिंह पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
भूमि विवाद में मारपीट, दो लोग घायल
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में मंगलवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गया। मारपीट में रफीक अंसारी 40 घायल हो गए। सिकटिया बाजार में भी कुछ लोगों ने भूमि विवाद में मैमून निशा 40 की पिटाई कर दिया। दोनों मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया है।
पांच लोगों पर बलवा का केस
देवरिया। अबूबकर नगर निवासी राजू वर्मा एक सप्ताह पूर्व दुकान बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने पिटाई कर दिया। पुलिस इस मामले में अबूबकर नगर निवासी शिव कुमार, गणेश, सुभाष यादव समेत दो अज्ञात पर बलवा का केस दर्ज कर लिया है। ऑनलाइन शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई किया है।
विज्ञापन
मारपीट में तीन लोग जख्मी
सोनूघाट। बारीपुर मंदिर टोला पर बुधवार को सुबह दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के रामजी पासवान, भीम पासवान और फुलेना की पिटाई कर सिर फोड़ दिया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया।