फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

युवक का अपहरण कर भाग रहे थे बदमाश, पुलिस के हत्थे चढे

Thu, 21 Nov 2019 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
deoria
अपहरण कर भाग रहे थे बदमाश, पुलिस के हत्थे चढे
विज्ञापन

सलेमपुर मस्जिद के पास से युवक का किया था अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। युवक का अपहरण कर भाग रहे वाहन सवार बदमाशों को भाटपाररानी पुलिस ने फुलवरिया चौराहे पर दबोच लिया। बदमाश युवक को बिहार लेकर भागने की फिराक में थे। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के इनरहवां गांव निवासी युवक शुभम मिश्र सलेमपुर में वार्ड नंबर पांच हरैया में अपने मामा के यहां रहता है। शुभम का अपहरण करने वाले इन पांच युवकों से आपसी विवाद चल रहा था। शुभम बृहस्पतिवार को सलेमपुर में मस्जिद के पास था तभी पांच युवक सफेद स्कॉर्पियो से पहुंचे। उसे जबरन स्कॉर्पियो में बिठाकर बिहार की तरफ भागने लगे। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। इस पर सलेमपुर व भाटपाररानी पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। भाटपाररानी थानाध्यक्ष दीपक कुमार सलेमपुर मैरवा मार्ग के फुलवरिया चौराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच में जुट गए। इसी बीच बदमाश भी वहां पहुंच गए। पुलिस को देखते ही दो युवक निकलकर भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे बदमाशों को दबोच लिया। इनकी पहचान अभिषेक सिंह, सुधाकर यादव, आनंद मणि त्रिपाठी, भानु प्रताप के रूप में हुई है। सभी आरोपी देवरिया नगर के विभिन्न मोहल्लों के रहने वाले हैं। स्कॉर्पियो सुधाकर यादव की है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की है। इसलिए अपहरण कर्ताओं सहित अपहृत युवक को सलेमपुर कोतवाली को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed