{"_id":"5d713fe48ebc3e93d47d587a","slug":"deoria-deoria-news-gkp320419993","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर आया था महिलाओं ने बच्चा चोर कह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर आया था महिलाओं ने बच्चा चोर कह पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को महिलाओं ने बच्चा चोर कह कर पीटा
सदर कोतवाली के जेल के पास बुधवार की रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बहन के घर आए एक शख्स को बच्चा चोर कहकर महिलाओं ने पिटाई कर दी। घटना बुधवार रात की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। युवक दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा है। बरहज इलाके के देईडीहा गांव के एक शख्स के बहन का घर सदर कोतवाली के सोंदा गांव में है। बुधवार की शाम वह बहन के घर आया। बताया जा रहा है कि बहन के घर भोजन करने के बाद देर रात वह जेल के पास पहुंचा। यहां सड़क में झोपड़ी डालकर रहने वालों के घर के पास खड़ा था कि महिलाओं ने बच्चा चोर कहकर उसे पकड़ लिया। वह लाख दुहाई देता रहा, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। कोतवाली में उससे पूछताछ की जा रही है। इस बाबत प्रभारी सदर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि जिला जेल के पास बच्चा चोर कह महिलाओं ने एक शख्स को पीटा। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बातचीत में लग रहा है कि वह मानसिक रूप से कमजोर है।