फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

13 से अधिक लोग सीबीआई के रडार पर

Sat, 24 Aug 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
deoria
- माफिया अतीक अहमद से जेल में बेरोक-टोक मिलते थे
विज्ञापन

- सीबीआई ने कोतवाली पुलिस से इनके नंबर एकत्र करने में मांगा सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिला कारागार में बंद पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद के करीब रहने वाले शहर के 13 से अधिक लोग सीबीआई के रडार पर हैं। जेल में बंद अतीक से बेरोक-टोक मिलने वाले इन लोगों की शिनाख्त कर सीबीआई ने मोबाइल नंबर एकत्र करने में सदर कोतवाली पुलिस से सहयोग मांगा है।

देवरिया जेल कांड की जांच में 20 जून से ही सीबीआई टीम लगी हुई है। दो कर्मचारियों को छोड़कर सीबीआई के सभी सदस्य 23 जून की रात में वापस लखनऊ चले गए। सीबीआई के लखनऊ मुख्यालय में बैठे अधिकारियों के निर्देश पर यहां रूके कर्मचारी काम कर रहे हैं। टीम के सदस्यों ने जिला जेल के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से देखा। कर्मचारियों से पूछताछ की गई। इसमें शहर के कई मोहल्लों के रहने वाले 13 से अधिक संदिग्ध लोगों की शिनाख्त की गई है। बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम ने गहनता से जांच में पाया है कि अतीक के जेल में रहने के दौरान ये लोग बेधड़क मिलते थे। ये लोग कभी अतीक का छोटा भाई तो कभी उनका प्रिय होने की बात कर जेल में मिलने चले जाते थे। जेल के मुलाकातियों के रिकॉर्ड में इनका नाम शामिल है। अबूबकरनगर, अहमदनगर, रामनाथ देवरिया, सीसी रोड, पुरवां आदि मोहल्ले के ये रहने वाले हैं। सीबीआई टीम के सदस्यों ने कोतवाली पुलिस से इन लोगों का मोबाइल नंबर मांगा है। कोतवाली पुलिस अधिकांश लोगों का मोबाइल नंबर पता कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed