फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

छत के रास्ते घर में घुसकर नकदी-जेवरात चुराए

Mon, 05 Aug 2019 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
deoria
खुखुंदू के फइलहां टोले में चोरों द्वारा तोड़े गए बक्से - फोटो : DEORIA
छत के रास्ते घर में घुसकर नकदी-जेवरात चुराए
विज्ञापन

खुखुंदू के पइलहां टोले की घटना, छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। पइलहां टोले में रविवार की रात चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर पांच बाक्स उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़िता को सुबह हुई। खोजबीन करने पर मकान के पूरब एक खेत में पांचों बाक्स टूटे हालत में मिले। बाक्स में रखा बीस हजार रुपये और सोने के जेवरात गायब थे। सूचना के बाद यूपी 100 और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। पीड़िता ने तहरीर दी है।

स्थानीय गांव के पइलहां मोहल्ला निवासी आरती देवी का मोहल्ले से कुछ दूरी पर खेत में नया मकान बना है। मकान के पीछे कोई आबादी नहीं है। वह घर पर अकेले रहती हैं। पति रामगति गुप्ता और लड़के बाहर रहते हैं। रोज की तरह आरती देवी रविवार की रात भी भोजन कर बाहर बरामदे में सोने चली गई। सोमवार की सुबह सोकर उठी और घर में प्रवेश किया तो समान बिखरा देख अवाक रह गई। आगे बढ़कर देखा तो पीछे की खिड़की खुली थी। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने खोजबीन शुरू किया। घर से पचास मीटर दूरी पर खेत में पांचों बाक्स टूटे पाए गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के तहकीकात के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि चोर पीछे से छत के सीढ़ी के रास्ते घर में प्रवेश कर खिड़की के रास्ते बाहर निकले हैं। इस बाबत इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने कहा तहरीर मिली है, जांचकर मुकदमे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed