{"_id":"67e59ffac6af0e7e3e036134","slug":"deoria-cricket-academy-defeated-pathardeva-team-reached-the-final-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-150263-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया क्रिकेट एकेडमी ने पथरदेवा को हराया, फाइनल में पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया क्रिकेट एकेडमी ने पथरदेवा को हराया, फाइनल में पहुंची टीम
Fri, 28 Mar 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
देवरिया क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल मैच में शॉट लगाता पथरदेवा टीम का बल्लेबाज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल में देवरिया एकेडमी ने ऑल द बेस्ट क्रिकेट एकेडमी पथरदेवा को 149 रन से हरा फाइनल में प्रवेश किया।
रवींद्र किशोर शाही स्टेडियम में बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। ऑल द बेस्ट एकेडमी के कप्तान मलिक सादिक खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बल्लेबाजी करने उतरी देवरिया एकेडमी रजला रोड की टीम 35 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए। सूर्यांश यादव ने 51, आकाश चौधरी ने 28, अभिजीत मिश्रा ने 26, दीपक कुमार ने 23, अजय पासवान ने 19, शेखर साहनी ने 18 तथा सुल्तान रजा ने 10 रन का योगदान दिया। पथरदेवा के तरफ से गेंदबाजी करते हुए मलिक सादिक खान, नितेश यादव ने तीन-तीन, विपिन ने दो तथा फैजान हुसैन ने एक विकेट झटके। जवाब में उतरी पथरदेवा की पूरी टीम 117 रन पर ऑल आउट हो गई।
मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले देवरिया क्रिकेट एकेडमी के आकाश चौधरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार व्यवसायी शिवानंद सिंह और सीनियर खिलाड़ी अमरनाथ मिश्रा ने दिया। मैच के दौरान देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष/प्रभारी सचिव नागेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कलाम खान, कोच शाने हबीब, तारकेश्वर साहनी, अमित तिवारी, नितेश मणि त्रिपाठी, राहुल पटेल आदि ने दोनो टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।