फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria couple suicides by consuming poison after fail to marriage

मुकम्मल न हुई मोहब्बत: चाचा को भतीजी से हुआ प्यार, शादी न कर सके तो दोनों ने दे दी जान, घर में मचा कोहराम

Mon, 27 Jun 2022 07:09 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 27 Jun 2022 07:09 PM IST
सार

बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का रिश्ते की भतीजी से प्रेम प्रंसग चल रहा था। परिजनों को इसकी भनक लगी तो युवती को काफी समझाने की कोशिश की। युवक को भी समझाया गया। युगल को जब अपनी शादी संभव नहीं दिखी तो उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Deoria couple suicides by consuming poison after fail to marriage
रिश्ते के चाचा-भतीजी ने जहर खाकर जान भेजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला के बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा-भतीजी के प्रेम प्रसंग में सामाजिक बंदिशों की दीवार खड़ी हुई तो रिश्ते के चाचा और भतीजी ने सोमवार गांव के खेत में जहर खा लिया। जहर खाने के बाद युवती घर पहुंची तो हालत नाजुक हो गई।

विज्ञापन


उसने परिजनों को जहर खाने की बात बताई तो परिजन उसे बरहज सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि युवक के परिजन खेत पर पहुंचे तो युवक मृत हालत में पड़ा था। घटना के बाद परिजनों ने युवक का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का पट्टीदारी की भतीजी से काफी समय से प्रेम प्रंसग चला आ रहा था। इस मामले को लेकर बहुत दिनों तक युवती के परिजन अनभिज्ञ बने रहे। कुछ दिन पहले परिजनों को इसकी भनक लगी तो युवती को काफी समझाने की कोशिश की। युवक को भी हिदायत दी। पर दोनों एक दूसरे के प्यार में अंधा हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को युवक ने आत्मघाती कदम उठाने का निर्णय कर लिया। वह बाजार से सल्फास की गोली खरीदकर लाया और प्रेमिका को मोबाइल फोन के जरिए खेत पर बुला लिया। इसके बाद पहले प्रेमी ने प्रेमिका को सल्फास की गोली खिलाई और बाद में खुद खा ली। कुछ देर में युवक खेत में गिर गया और युवती घर पहुंची। हालत नाजुक देख परिजनों ने पूछताछ किया तो उसने पूरी घटना को बताई। 

इस पर परिजनों के होश उड़ गए। वे उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गांव में चर्चा है कि दोनों का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। यहां तक की दोनों शादी करने को भी तैयार थे, लेकिन सामाजिक बंदिशों के कारण संभव नहीं था।

एसओ जयशंकर मिश्र ने बताया कि एक युवती के जहर खाने से अस्पताल में मौत हो गई है। जबकि उसी गांव के एक युवक की भी मौत हुई है। मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed