फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Bypass: Markets will also be bustling with development

देवरिया बाईपास : विकास के साथ बाजार भी होंगे गुलजार

Wed, 18 Dec 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 18 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Deoria Bypass: Markets will also be bustling with development
देवरिया। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के साथ देवरिया बाईपास शहर का प्रदूषण भी कम करेगा। बैतालपुर के सिरजम से शुरू हो रहा 19.64 किमी लंबा बाईपास शहर से बाहर सोनूघाट के मुंडेरा बुजुर्ग में सलेमपुर फोरलेन में मिलेगा। बाईपास बनने की सूचना से आसपास के गांवों के लोगों में खुशी है। बाईपास बन जाने के बाद गांवों का भी विकास होने लगेगा। बड़े व्यवसायी इस इलाके में दिलचस्पी लेने लगेंगे। स्थानीय लोग खुद का व्यवसाय शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

बैतालपुर का सिरजमखास हो जाएगा और खास : देवरिया बाईपास गोरखुपर-देवरिया मार्ग पर स्थित बैतालपुर की दूरी देवरिया से आठ किमी है। बैतालपुर में मुख्य तेल कंपनियों के डिपो हैं। सिरजम खास से शुरू होने वाले बाईपास से बैतालपुर के लोगों में खुशी है। यहां बाजार भी विकसित होने की उम्मीद जग गई है। बैतालपुर के व्यवसायी संजय जायसवाल ने बताया कि सिरजम में जहां से बाईपास निकल रहा है, वहां भविष्य में मार्केट विकसित होगा। गांवों का भी चहुंमुखी विकास होगा। हम लोग भी इसके बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


देवरिया मीर के सुकरौली में भी बाजार होगा विकसित
मुंडेरा बुजुर्ग के देवरिया-सलेमपुर फोरलेन से जुड़ने के पहले यह मार्ग देवरिया सुकरौली गांव से गुजरेगा। यहां के लोग अभी से योजना बनाने लगे हैं। बाईपास बनने के बाद उन्हें रोजगार की संभावनाएं दिख रही है। सुकरौली के अजय सिंह मानते हैं कि बाईपास बनने के बाद हमारे क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। हालांकि, उन्होंने सर्किल रेट को लेकर विरोध जताया और कहा कि पहले हमें सही सर्किल रेट दिया जाए तभी अपनी जमीन देंगे। बरारी के विश्वनाथ मणि का कहना है कि बाईपास से लोगों को सहूलियत होगी। उनका कहना है बाईपास का निर्माण हो, लेकिन किसानों को भी उचित मुआवजा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडेरा बुजुर्ग के पास बनेगा तिराहा : सोनूघाट चौराहे के आगे एक और तिराहा बनने से स्थानीय लोगों में खुशी है। सोनूघाट देवरिया का अंतिम चौराहा है। इसके आगे एक और चौराहा बनने से वहां के लोग अभी से सपने बुनने लगे हैं। साेनूघाट चौराहे के व्यवसायी प्रमोद सिंह ने बताया कि मुंडेरा बुजुर्ग के पास मुख्य मार्ग मिलने से सोनूघाट की तस्वीर बदल जाएगी।


650 किसानों को बांटा 108 करोड़ मुआवजा
19.64 किमी लंबे बाईपास के निर्माण की जिम्मेदारी सीडीएस इंफ्रा कंपनी को मिली है। कंपनी 588 करोड़ की लागत से निर्माण करेगी। बाईपास के लिए जनवरी 2022 में बजट मंजूर हुआ था। 3100 किसानों को मुआवजा दिया जाना है। अब तक 650 किसानों को 108 करोड़ रुपये मुआवजा उनके खाते में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed