फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dengue: These two months are sensitive, be careful

डेंगू : संवेदनशील हैं ये दो माह... रहें सावधान

Mon, 25 Sep 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dengue: These two months are sensitive, be careful
देवरिया। बारिश का मौसम धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है। वहीं, डेंगू के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कहना है कि सितंबर और अक्तूबर माह में मच्छर जनित बीमारियां अधिक होती हैं। ऐसे में सावधान रहें और बचाव के हर उपाय करें। थोड़ी सी लापरवाही से मुसीबत में पड़ सकते हैं। जब ठंड पड़ने लगेगी तो मच्छर खुद की कम होेने लगेंगे और इनसे होने वाली बीमारियों से भी निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इन दिनों डेंगू और अन्य मच्छरजनित बीमारियों की चपेट में आने से हर रोज लोग भर्ती हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनपद में अभी तक 41 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इनके अलावा निजी अस्पतालों में भी लोग इलाज करा रहे हैं। जिनका आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। डॉ. सिराजुद्दीन व डॉ. विजय गुप्ता के अनुसार डेंगू और अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचने के लिए मच्छरदानी, साफ-सफाई, फाॅगिंग जरूरी है। घर के आसपास पानी न एकत्र होने दें। कूलर में रखे पानी को हर रोज बदलें। दरवाजे, खिड़की पर जाली लगवाएं, बुखार होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाएं। नारियल पानी, शिकंजी, ताजे फल का जूस, कीवी, पपीता का सेवन करें।
विज्ञापन

---------------
एएनएम, ग्राम प्रधान सहित सात डेंगू से पीड़ित
देवरिया। जनपद में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार को रुद्रपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के एक एएनएम, ग्राम प्रधान सहित सात लोग डेंगू पीड़ित मिले। मेडिकल कॉलेज में छह लोगों का इलाज चल रहा है। इसमें पांच लोगों के एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर क्षेत्र के धर्मपुर के प्रधान और बैदा गांव की एएनएम की जांच रिपोर्ट डेंगू पाॅजीटिव आई है। इन लोगों को कई दिनों से बुखार था। डेंगू के लक्षण मिलने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भटनी क्षेत्र का एक युवक पुणे में नौकरी करता है, जहां बीस दिन से बुखार से पीड़ित था। दवा लेने पर आराम नहीं हुआ तो सोमवार को ट्रेन से देवरिया पहुंचा। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शहर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती गोरखपुर में पढ़ाई करती है। एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हाटा क्षेत्र का एक युवक बेंगलुरु में रहता है, जहां 19 सितंबर को बुखार से पीड़ित हो गया। शनिवार को घर आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। भटनी क्षेत्र का एक युवक कोटा में पढ़ाई करता है, जहां तीन पहले बुखार होने पर घर आ गया। लक्षण के आधार पर उसे भर्ती किया गया है। वहीं गोपालगंज जिले की एक महिला को भी भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। संवाद

------------
बुखार होने पर लापरवाही न बरतें। अस्पताल में दिखाएं। डॉक्टर की सलाह पर दवा लें और सावधानी बरतें। मेडिकल कॉलेज में जांच व दवा उपलब्ध है। अलग से वार्ड बनाया गया है।
- डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed