{"_id":"66450aeab147a3f9b00ee534","slug":"demsel-was-murdered-in-hounerkilling-deoria-news-c-208-1-deo1004-125702-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिलारुआ में ऑनर किलिंग की शिकार हुई युवती, जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिलारुआ में ऑनर किलिंग की शिकार हुई युवती, जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक
Thu, 16 May 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 May 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार......
युवक और युवती का काफी दिनों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
युवती के घर वालों ने युवती को कई बार रोका, युवक से भी मिलने से किया मना
नहीं माने दोनों को युवती के घरवालों ने इज्जत बचाने के लिए रास्ते से हटाने की बनाई योजना
युवती के पिता और भाइयों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ, ऑनर किलिंग की बात निकलकर आई सामने
एसपी ने घटना के खुलासे के लिए स्पेशल टीम की गठित
भटनी के सीमापवर्ती बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। समीपवर्ती बिहार प्रान्त के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बिलरुआ गांव में युवती ऑनर किलिंग की शिकार हुई है। वहीं, घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस की जांच में आरोपियों ने जानकारी पर दोनों को कई बार समझाया। नहीं मानने पर घर की इज्जत बचाने के लिए युवक-युवती को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से उनकी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हुए रंगेहाथ पकड़ कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने युवती के पिता व दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवती की हत्या और युवक को अधमरा करने पर एसपी गोपालगंज ने मामले की खुलासे को एसआईटी टीम का गठन किया है। बुधवार को पुलिस की स्पेशल टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े पहलुओं की गहनता से जांच की। साथ ही ग्रामीणों से इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई।
बिहार प्रान्त के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बिलरुआ गांव में सोमवार की रात ऑनर किलिंग में अर्चना कुमारी का गला काटकर हत्या कर दी गई। वहीं, युवती के प्रेमी को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। आरोपियों ने दोनों को मरा समझकर युवती को गांव स्थित यूकेलिप्टस की झाड़ियों में व युवक को बाजरे के खेत में फेंक दिया। शिकायत पर पहुंचे विजयीपुर एसओ मनीष कुमार ने युवती का शव कब्जे में लेकर जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू, ग्लब्स और खून से सने कपड़े बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अर्चना कुमारी गांव के ही नितेश से प्रेम करती थी। जानकारी पर युवती के घर वालों ने युवक के घर उलाहना देने के बाद कई बार दोनों को बैठाकर समझाया। लेकिन इसके बावजूद सुधार नहीं होने पर घर की इज्जत बचाने के लिए दोनों को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। आरोपियों ने रविवार को गोरखपुर से कम्प्यूटर की पढ़ाई कर छुट्टियों में नितेश के घर आने पर दोनों पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी। फिर सोमवार की रात में दोनों के पकड़े जाने पर सुनियोजित तरीके से चाकू से हमला कर दिया। युवती की मौत के बाद उसका शव मौके पर ही छोड़ दिया जबकि युवक की मृत्यु होने की बात समझकर उसके घोठा के समीप बाजरे के खेत में फेंक दिया।
पुलिस ने पांच मोबाइल फोन कब्जे में लिया
बिलरुआ गांव में युवती की हत्या और युवक को अधमरा करने के बाद पुलिस ने पांच मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। इसमें मृतक अर्चना, घायल नितेश और हिरासत में लिए पिता व भाइयों के मोबाइल फोन शामिल हैं। मोबाइल फोन जांच में नितेश और अर्चना में घंटों वार्ता और व्हाट्सएप मैसेंजर पर मैसेजों का आदान-प्रदान होने की बात सामने आई है।
इसके अलावा हिरासत में लिए गए युवती के भाई और नितेश से भी मैसेज के जरिये बात हुई है। इसमें आरोपी ने युवक से बहन से दूर होने की चेतावनी दी है।
फॉरेंसिक और ब्लड सैंपल टीम ने घटना स्थल से नमूना लिया
बिलरुआ में हत्या के बाद एसपी के आदेश पर बुधवार को मौके पर पहुंची फॉरेंसिक और ब्लड सैंपल टीम ने घटना स्थल से फिंगर प्रिंट और खून का नमूना लिया। वारदात स्थल से मिले खून को प्रयोगशाला में भेजकर जांच की जाएगी। साथ ही फिंगर प्रिंट की सहायता से आरोपियों की पहचान होगी। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड ने भी घटना स्थल का मुआयना किया।
हत्या की घटना से ग्रामीण हैरान, पूरे दिन होती रही चर्चा
बिलरुआ गांव में युवक-युवती पर हमला और युवती की हत्या से सभी हैरान हैं। पूरे दिन घटना की चर्चा जगह-जगह होती रही। लोग हत्या करने की बात से नाराज भी दिखे। नाम न छापने की शर्त पर एक महिला ने बताया कि हत्या से सभी दुखी हैं। अगर उनके मिलने से इतनी परेशानी थी तो युवती की शादी कर देनी चाहिए थी। हत्या से तो पूरा परिवार ही बर्बाद हो गया। साथ ही गांव पर हमेशा के लिए कभी नहीं मिटने वाला कलंक भी लग गया है।
इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान संपर्क में आए नितेश और अर्चना
ग्रामीणों ने बताया कि बिलरुआ गांव के रहने वाले नितेश और अर्चना क्षेत्र के ही एक इंटरमीडिएट कॉलेज में पढ़ाई करते थे। पढ़ाई के दौरान एक साथ आने-जाने से करीब दो सालों में दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। बाद में दोनों प्रेम करने लगे और साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। जानकारी पर परिजनों ने प्यार पर पहरा लगाया तो दोनों छुप कर मिलने लगे और मोबाइल फोन से बात करने लगे। इस दौरान कई बार पकड़े भी गए, सजा भी पाई लेकिन उनका प्यार परवान चढ़ता ही गया।
घायल नितेश के पेट और गले की होगी सर्जरी
चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल नितेश की हालत नाजुक है। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टर युवक का इलाज कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात डॉक्टर नितेश के गले और पेट की सर्जरी करेंगे। वहीं, पुलिस नितेश से किसी को मिलने नहीं दे रही है। एक मात्र गवाह के तौर पर मिले नितेश को पुलिस हर हाल में बचाना चाहती है। ताकि आरोपियों की पहचान हो सके और उनपर कार्रवाई हो सके।
फुटबाल खेलने के दौरान मोबाइल में मैसेज देख घर लौटा नितेश
अस्पताल में भर्ती नितेश के साथियों ने बताया कि सोमवार की शाम वह गांव स्थित मैदान में फुटबाल खेल रहा था। करीब छह बजे नितेश के मोबाइल पर मैसेज आया। उसके बाद वह घर जाने की बात कहकर वहां से चला आया। घर पहुंचने पर मोबाइल फोन पर करीब एक घंटे किसी से बात कर फिर रात में खेत की तरफ चला गया। दोस्तों ने बताया कि वह हमेशा ग्रुप में खेतों में जाता था लेकिन सोमवार की रात वह अकेले ही चला गया था।
युवती के शव को देख ग्रामीणों की कांप गई रूह
आरोपियों ने अर्चना के शरीर पर चाकू से पचास बार वार किया था। इससे उसकी गर्दन कट कर अलग हो गई। जबकि पेट की अंतड़ियां भी बाहर निकल गई थीं। वहीं, नितेश के शरीर पर चोट के बहुत निशान हैं। उसकी भी गर्दन और पेट की स्थिति देखने लायक नहीं थी। पुलिस के पहुंचने के बाद शव की हालत देखकर लोगों की रूह कांप गई।
कोट....
पुलिस की जांच में बिलरुआ गांव में युवती की हत्या और युवक को जख्मी प्रेम प्रसंग के चलते किया गया है। ऑनर किलिंग के आरोप में युवती के पिता, भाइयों को हिरासत में लिया गया है। मामले के पर्दाफाश के लिए पुलिस एसआईटी टीम भी गठित की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
-आनंद मोहन गुप्त, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हथुआ