फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   demsel flew away

Deoria News: छठिहार में मामा के घर आई भांजी प्रेमी संग फरार

Sun, 24 Mar 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
demsel flew away
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पखवाड़ा पूर्व आई थी युवती
विज्ञापन


दादी और बुआ पर सहयोग करने का लगा आरोप, पुलिस केस दर्ज करने में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में छठिहार में मामा के घर आई एक भांजी प्रेमी संग फरार हो गई है। आरोप है कि वह एक पखवाड़ा पूर्व मामा के घर आई थी। घर वालों की जानकारी के बिना वह चोरी-चुपके अपने पास मोबाइल फोन भी रखी थी। जब इसकी जानकारी मौसी को हुई तो उसने युवती का मोबाइल फोन छीन लिया। युवती मौसी का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई। आरोप है कि दादी और बुआ युवती के सहयोग में हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर केस दर्ज करने में जुटी है।

भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती 15 दिनों पूर्व खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर छठिहार कार्यक्रम में शामिल होने आई। युवती अपने पास मोबाइल फोन रखी थी। इसकी जानकारी युवती के माता-पिता को नहीं थी। मामा के घर आने के दौरान बीते 16 मार्च को उसने मोबाइल फोन चार्ज में लगाया। इसी दौरान उसकी मौसी की नजर मोबाइल फोन पर पड़ी।
विज्ञापन

मौसी ने तत्काल फोन कर युवती की मां से पूछा फोन चलाती है। जब पता चला नहीं तो मौसी ने फोन छीन लिया। उधर, 22 मार्च को सब लोग खेत में राई काटने गए, तभी युवती मौसी का मोबाइल फोन लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। बताया जा रहा है कि प्रेमी भी युवती के गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि प्रेमी ने ही युवती को मोबाइल फोन दे रखा था। मां ने युवती को प्रेमी से बातचीत कराने और भगाने में दादी और बुआ का भी हाथ होना बताया है।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि इंस्पेक्टर को केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed