फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Demands for unlocking the pink toilet at the Municipal Board meeting

Deoria News: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पिंक शौचालय का ताला खुलवाने की मांग

Fri, 19 Sep 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Demands for unlocking the pink toilet at the Municipal Board meeting
बोर्ड बैठक में अपनी बात रखतीं सभासद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। नगर पालिका परिषद की बैठक बृहस्पतिवार को बापू भवन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में हुई। इसमें मालवीय रोड बंद पड़े पिंक टायलेट का ताला खोलने की मांग प्रमुखता से की गई। सभासदों ने एक स्वर से इसका समर्थन किया। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने की। पदेन सदस्य के तौर पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक शुरू होते ही सभासदों ने मालवीय रोड में बंद पड़े पिंक शौचालय का मुद्दा उठाया। सभासदों ने कहाकि शहर में महिलाओं के लिए एकमात्र पिंक टायलेट बना है। इसको भी कुछ माह पहले बंद कर दिया गया। इससे शहर में विविध कार्य से आने वाली महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सभासदों ने कहा कि एक व्यक्ति की शिकायत पर शौचालय बंद कर दिया गया। महिलाओं की सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया। इस पर अध्यक्ष ने ताला खुलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दशहरा मेले की तैयारी पर चर्चा की गई। सूचना प्रसारण केंद्र बनाने का प्रस्ताव बैठक में रखा गया। सभी ने एकमत से सहमति दी। छठ पर्व के घाटों पर व्यवस्था पर विचार किया गया। ठंड में गरीब निराश्रितों को निशुल्क कंबल देने के लिए चार हजार कंबल खरीदने का प्रस्ताव रखा गया। इसे सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी, एई जयराम यादव, सभासद पवन जायसवाल, मनोज गोयल, अमित कुमार मिश्र, जयप्रकाश शर्मा, रमेश मल्ल, अभय कुमार मल्ल, तस्लीम मल्लिक, बृजेश यादव, सौरभ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed