फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   demanded extorson of 5 lakh

मोबाइल फोन पर मांगी पांच लाख की रंगदारी, पीड़ित ने दी तहरीर

Fri, 22 Oct 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
demanded extorson of 5 lakh
मोबाइल फोन पर मांगी पांच लाख की रंगदारी, पीड़ित ने दी तहरीर
विज्ञापन

सोहनपुर। बनकटा थाना के ग्राम बासोपट्टी के एक युवक से पहले घर पर पत्र देकर और बाद में मोबाइल पर फोन कर अज्ञात व्यक्ति ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इससे युवक का पूरा परिवार डरा-सहमा है। युवक ने बुधवार की रात थाने में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम बासोपट्टी निवासी राजकुमार यादव पुत्र जमुना यादव बिहार के सिवान जनपद के नौतन थाना के मिश्रौली मोड़ पर मेडिकल की दुकान पर रहता है। उसके दो भाई विदेश रहते हैं। तहरीर में बताया है कि 15 अक्तूबर को दिन में दो युवक काले रंग की बाइक से उसके घर बासोपट्टी गए और बंद लिफाफा में एक पत्र देकर चले गए। पत्र पढ़ने पर मालूम हुआ कि उसमें राजकुमार से पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। अगले दिन वह पत्र लेकर बनकटा थाने पर पहुंचा और उसी दिन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पांच दिन के बाद फिर से 20 अक्टूबर को रात में 8.30 बजे उसके मोबाइल फोन पर कॉल आया कि उक्त धनराशि लेकर बृहस्पतिवार को 10 बजे बंका मोड़ पर तुम नहीं आए तो अगले दिन सूरज नहीं देख पाओगे। पीड़ित राजकुमार रात में ही मोबाइल फोन लेकर थाने पर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को उठाया गया है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed