{"_id":"57ab5c3a4f1c1b8e34ee4c20","slug":"demanded-a-ban-on-the-sale-of-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की बिक्री पर रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की बिक्री पर रोक की मांग
देवरिया
Updated Wed, 10 Aug 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी कार्यालय को दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पानी बचाओ महासंघ के आह्वान पर महिलाओं ने ‘शराब बंद करो’ की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। संगठन का कहना था कि शराब के सेवन से जन-धन की बर्बादी हो रही है। चिरैया ढाले पर अंडरपास की व्यवस्था हो। राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी कार्यालय को दिया।
संगठन के अध्यक्ष विजय जुआठा, तीजा देवी, धरमी देवी की अगुवाई में महिलाओं ने सिविल लाइंस में प्रदर्शन किया। महिलाएं हाथ में लाठी लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में आएं। महिलाओं ने कहा कि जिले में अवैध शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर फलफूल रहा है।
इस पर रोक लगाने में जिला प्रशासन नाकाम है। महिलाओं ने मांगपत्र के जरिए मांग किया कि प्रदेश में शराब की बिक्री पर रोक लगाया जाए।
ताकि शराब मुक्त समाज की स्थापना हो सके। शादी अनुदान, राशन कार्ड, आवास, पेंशन और शौचालय में धांधली बरती गई है। इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। चिरैया ढाले पर अंडरपास की व्यवस्था हो। ताकि आस पास इलाके के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल रहा है। जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराई जाए। सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग्स से आवागमन में खतरा पैदा हो गया है। इसे हटवाने की व्यवस्था हो। कुंआ, तालाब, झील से अतिक्रमण हटाया जाए। ताकि भूगर्भ जल का संचयन हो सके। इस दौरान अहमदी बेगम, राजबिंदी, पूनम, शकुंतला, गायत्री, कुंती, ऊषा, शैला देवी, सुगंधी, प्रेमशीला आदि शामिल रहीं।