फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Demand for stoppage of Vaishali, Bihar Sampark Kranti and Patliputra Express in Bhatni.

Deoria News: भटनी में वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति व पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

Thu, 05 Dec 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of Vaishali, Bihar Sampark Kranti and Patliputra Express in Bhatni.
-रेलवे कर्मचारी संगठन ने जीएम को पत्र देकर रेलवे के हित में बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति और पाटलिपुत्र सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है। रेल कर्मचारी संगठन (नरमू) के सदस्यों ने शुक्रवार को गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम को पत्र देकर ठहराव को रेलवे के हित में बताया। इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाली, रेल कर्मियों की ड्यूटी आठ घंटे लगाने व अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया गया।
शाखा मंत्री मनोज कुमार सिंह ने जीएम को दी पत्र में बताया कि भटनी रेलवे स्टेशन बिहार सीमा से सटा हुआ है। रेलवे स्टेशन के उत्तर और पूरब बिहार प्रांत स्थित है। इसके चलते बिहार के गोपालगंज जिले के लोग ट्रेन पकड़ने भटनी आते है, लेकिन दिल्ली, मुंबई, गुजरात, कोलकाता, पंजाब आदि शहरों को जाने वाली प्रमुख ट्रेनें यहां रुकती नहीं है। इसके चलते यूपी व बिहार के रहने वाले हजारों लोग देवरिया, सिवान, गोरखपुर व वाराणसी आदि जगहों पर जाकर ट्रेन पकड़ते है। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बताया कि स्थानीय स्टेशन पर वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति व पाटलिपुत्र ट्रेनों के ठहराव होने से यात्री और रेलवे दोनों को फायदा है। इसके अलावा इन्होंने रेल कर्मचारियों के अन्य समस्याओं से भी रेल महाप्रबंधक को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed