फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Demand for stoppage of trains and starting of pending projects raised in Lok Sabha

Deoria News: लोकसभा में उठी ट्रेनों के ठहराव व लंबित परियोजनाएं शुरू कराने की मांग

Wed, 18 Mar 2026 06:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:15 AM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of trains and starting of pending projects raised in Lok Sabha
सलेमपुर। सांसद रमाशंकर राजभर ने लोकसभा में रेल बजट पर चर्चा के दौरान क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए रेल मंत्री से कई महत्वपूर्ण मांगें कीं। उन्होंने गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस का ठहराव सलेमपुर और बेल्थरा रोड स्टेशन पर सुनिश्चित करने की मांग की। सांसद ने कहा कि इन क्षेत्रों से जिला मुख्यालय की दूरी करीब 60 किलोमीटर है, ऐसे में यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल से गुजरात जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है, इसलिए इन स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव जरूरी है। इसके साथ ही लार रोड स्टेशन पर गोदान एक्सप्रेस और हावड़ा-कोलकाता एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग की।
विज्ञापन

सांसद ने बनकटा स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस और झांसी एक्सप्रेस के ठहराव की पुरानी मांग को भी दोहराया। उन्होंने रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेवती रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए टेंडर जारी हो चुका है, जिससे स्टेशन को उजड़ने से बचा लिया गया है। इसके अलावा सांसद ने वर्ष 2005 में स्वीकृत बेल्थरा रोड-बकुलही रेल परियोजना और भटनी-हथुआ रेल परियोजना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन पर करोड़ों रुपये खर्च होने और किसानों की जमीन अधिग्रहित होने के बावजूद कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed