फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   demand for rudrapur deoria marg to add lik express way

Deoria News: रुद्रपुर होते हुए जिला मुख्यालय से जुड़े पूर्वांचल एक्सप्रेस वे

Sat, 10 Feb 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
demand for rudrapur deoria marg to add lik express way
बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने उठाया मुद्दा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने शुक्रवार को लोकसभा में रुद्रपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने की मांग उठाई। इससे पहले भी देवरिया और रुद्रपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने का मामला उठा चुके हैं।
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे दो साल से बनकर चल रहा है। उसे गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले फोरलेन मार्ग से लिंक किया जा रहा है। यहां पहले एक ही सड़क गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए थी। इस कारण इस सड़क पर ट्रैफिक अधिक होने के साथ लखनऊ की दूरी भी अधिक होती थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे गोरखपुर-देवरिया और बिहार प्रांत के यात्रियों के लिए अत्यंत सुविधाजनक हो सकता है।
विज्ञापन

कहा कि यदि इस सड़क को खजनी, बांसगांव, कौड़ीराम, गजपुर होते हुए रुद्रपुर और देवरिया जिला मुख्यालय से फोरलेन लिंक रोड से जोड़ दिया जाए तो करीब 50 लाख लोगों की यात्रा सुगम और सहज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इस संबंध में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से भी सार्थक वार्ता हो चुकी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के बांसगांव, कौड़ीराम, गजपुर, रुद्रपुर और देवरिया से जुड़ने के बाद व्यापार और रोजगार का अवसर मिलेगा। बिहार से लखनऊ की दूरी 100 किलोमीटर कम हो जाएगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की उपयोगिता के मद्देनजर इसे रुद्रपुर होते हुए देवरिया जिला मुख्यालय लिंक रोड से जोड़ना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed