फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Delhi's journey will be easier with three new Rajdhani buses

Deoria News: तीन नई राजधानी बसों से दिल्ली की राह होगी आसान

Mon, 05 Jun 2023 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi's journey will be easier with three new Rajdhani buses
पकहां से दिल्ली तक होंगी संचालित, रूट चार्ट एवं समय सारिणी तय करने में जुटे जिम्मेदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद से देश की राजधानी दिल्ली तक सफर को और आसान बनाने की पहल की गई है। इसके लिए मुख्यालय स्तर से तीन नई राजधानी एक्सप्रेस बसें मिली है। जो पकहां से देवरिया और फिर यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। हालांकि इनका किराया सामान्य बसों के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक यात्रियों को देना होगा। रोडवेज के अधिकारी इसका रुट चार्ट एवं समय निर्धारित करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
वर्तमान में देवरिया डिपो से दिल्ली तक जाने के लिए कौशांबी डिपो तक तीन बसों का संचालन हो रहा है। इसमें एक लार से तथा दो अन्य देवरिया से ही रवाना होती है। तीन राजधानी बसें और मिलने से यह चौथी सेवा दिल्ली तक के लिए होगी। संचालन सुगम तरीके से हो, इसके लिए एक सेवा पकहां से दिल्ली चलेगी, दूसरी दिल्ली से पकहां तक तथा एक बीच रास्ते में रहेगी। पिछले दिनों प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा से बस चलवाने की मांग परिवहन मंत्री से की थी। माना जा रहा है कि यह तीन बसें उन्हीं की मांग पर पकहां से दिल्ली तक चलाने के लिए मिली हैं। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर लखनऊ से इन बसों को विभिन्न मंडल क्षेत्रों के लिए रवाना किया था। इसमें गोरखपुर परिक्षेत्र के हिस्से में कुल छह राजधानी बसें आई हैं। संचालन के संबंध में अभी जो योजना बन रही है, उसके अनुसार पकहां से सुबह नौ बजे से चलकर 9.45 बजे यह बस देवरिया आएगी और दिन के 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह दिल्ली से सटे कौशांबी डिपो पर भोर में 3.22 बजे पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से आने वाली बस कौशांबी डिपो से सुबह 10 बजे रवाना होगी जो अगले दिन भोर में 2.30 बजे देवरिया पहुंचेगी।
विज्ञापन

------------
डिपो को तीन राजधानी बसें मिली हैं जो पकहां से दिल्ली तक संचालित होंगी। अभी इसके संचालन की योजना व समय निर्धारण पर कार्य चल रहा है। सामान्य बस का दिल्ली तक किराया 1223 रुपये हैं, राजधानी बस से यात्रा पर इसका 10 प्रतिशत और अधिक किराया यात्री को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश पति त्रिपाठी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी देवरिया डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed