फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in road accident

ससुराल आए शख्स की सड़क हादसे में मौत, कोहराम

Tue, 19 Oct 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
death in road accident
ससुराल आए शख्स की सड़क हादसे में मौत, कोहराम
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के पैना-सतरांव मार्ग पर लार थाना क्षेत्र के जमसड़ा गांव निवासी मनोज (30) की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनोज अपनी ससुराल गड़ौना आया था। पत्नी की बहन अनामिका को लेकर बैंक से पैसा निकालने पैना जा रहा था। अनामिका को भी चोटें आई हैं। लोगों का कहना है कि करीब साढ़े नौ बजे पैना-सतरांव मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। मनोज और अनामिका चोटिल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मनोज की मौत की जानकारी होने पर पत्नी शशिप्रभा दहाड़े मारने लगी। मां मीना देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। मनोज तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था, जो लॉकडाउन में गांव आया था। परिजनों का कहना है कि मनोज रविवार को पत्नी और पुत्र लकी कुमार (07), श्रेया (05) और विक्की (03) के साथ ससुराल गड़ौना आया था। मनोज की मौत से घर जमसड़ा और ससुराल गड़ौना मैं शोक की लहर है। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
मासूमों के सिर से उठ गया पिता का साया, बेसहारा हो गई शशिप्रभा
बरहज। पैना-सतरांव मार्ग पर सड़क हादसे में हुई मनोज की मौत से तीन मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। जबकि पत्नी शशिप्रभा बेसहारा हो गई। पति की मौत की खबर मिलने के बाद उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। हादसे को लेकर ससुराल और गांव में मातम पसरा हुआ है। शशिप्रभा को क्या पता था कि रविवार को मायके आना उसकी खुशियां उजाड़ देगा।
विज्ञापन

पिंडी के जमसड़ा गांव निवासी मनोज तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। जिसकी शादी 29 मई 2013 को गड़ौना की शशिप्रभा से हुई थी। जिससे तीन संतान लकी, श्रेया और विक्की हैं। खुशी-खुशी मनोज पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल आया था। उसे क्या पता था कि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर है। मनोज की मौत से उसकी मां मीना देवी बदहवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्मेट लगाया होता तो शायद बच जाती जान
बरहज। लोगों का कहना है कि मनोज बिना हेल्मेट लगाए ड्राइविंग कर रहा था। अचानक ब्रेक लेने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। सिर में गंभीर चोट से उसकी मौत हो गई। मनोज की मौत से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed