{"_id":"5f9c04728ebc3e9b97750b58","slug":"death-in-road-accident-deoria-news-gkp3713092125","type":"story","status":"publish","title_hn":"भृगुसरी गांव के मोड़ पर हादसे में कंबाइन चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भृगुसरी गांव के मोड़ पर हादसे में कंबाइन चालक की मौत
विज्ञापन

रामलक्षन। देवरिया मार्ग पर भृगुसरी गांव के मोड़ के पास सड़क हादसे में घायल कंबाइन चालक की मौत हो गई। वह दाढ़ी बनवाने के लिए स्कूटी खड़ी कर दुकान की तरफ जा रहा था कि चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक रामपुर जिले के मिलक तहसील क्षेत्र के सेलई बड़ागांव का निवासी था। उसके भाई ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
रामपुर जिले के मिलक तहसील इलाके के सेलई बड़ागांव निवासी भूप सिंह (35) कंबाइन चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह गौरीबाजार क्षेत्र के चरियाव बुजुर्ग गांव के एक शख्स की कंबाइन चलाता था। बृहस्पतिवार की देर शाम वह कंबाइन खेत में खड़ी कर वाहन मालिक की स्कूटी लेकर दाढ़ी बनवाने के लिए रामलक्षन चौराहे पर पहुंचा। स्कूटी खड़ी कर भृगुसरी मोड़ की ओर बढ़ रहा था कि देवरिया की ओर से आ रही एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के दो लड़के और दो लड़की है। मृतक के भाई ध्यान सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर दुर्घटना के आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।