फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death in accident in hyderabad

सल्लहपुर के युवक की हैदराबाद में सड़क हादसे में मौत

Sun, 22 May 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
death in accident in hyderabad
सल्लहपुर के युवक की हैदराबाद में सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

भटनी। क्षेत्र के सल्लहपुर गांव निवासी युवक की शुक्रवार को हैदराबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार को शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। एकलौते बेटे का शव देख जहां मां बेहोश हो गई वहीं छ: बहनों का रो रोकर बुरा है। घटना के बाद पुरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण इस दु:ख की घड़ी में पीड़ित परिवार को संभालने में लगे है।
भटनी थाना क्षेत्र के सल्लहपुर गांव निवासी अंकित पटेल (22) हैदराबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था।श् परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार कंपनी में ड्यूटी कर रहा था तभी किसी कार्यवश उसे कम्पनी के गेट पर जाना पड़ा। इसी दौरान अंकित एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। सहयोगी कर्मी उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। गांव वालों और कंपनी के सहयोग से रविवार को उसका शव सल्लहपुर गांव पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। मां एकलौते बेटे के शव से कभी लिपट कर रो रही थी तो कभी अचेत होकर गिर जा रही थी। वहीं छह बहनें भाई की मौत से बेसुध होकर रोये जा रही थी। यह नजारा देख मौके पर मौजूद हर किसी के आंखों से अनायास आंसू टपक रहे थे। इस बाबत एसओ संतोष कुमार ने बताया कि हैदराबाद में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत होने की जानकारी मिली है। शव का अंतिम संस्कार छोटी गण्डक नदी घाट पर किया गया है।
विज्ञापन

नवंबर में तय बहन की शादी की तैयारियों में जुटा था अंकित
भटनी। अंकित छह बहनों के बाद सबसे छोटा भाई था। जब वह दो साल का था तभी उसके पिता रामहृदया पटेल की मौत हो गई। मां ने सात संतानों की किसी तरह भरण-पोषण करके बड़ा किया। 14 वर्ष की आयु में परिवार की माली हालत देख अंकित से रहा नही गया वह एक रिश्तेदार के सहयोग से कमाने लगा। जरूरी समस्या समाधान के बाद उसने बहनों की शादी की तैयारी शुरू कर दी। शुक्रवार को अंकित काल के गाल में समा गया। इस हृदयविदारक घटना से जहां परिवार के लोग सदमें में है वही ग्रामीण हतप्रभ है। ग्राम प्रधान सुशील राय ने बताया कि अंकित बहुत ही होनहार और व्यवहार कुशल था। उसके मौत से ग्रामवासी बहुत दुखी है। नवम्बर महीने में उसकी बहन की शादी ग्राम सभा की रुपयों से धूमधाम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed