{"_id":"62bb41c7801a462e33419b3d","slug":"death-in-accident-deoria-news-gkp4419661180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बालक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बालक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बालक की मौत, दो गंभीर
बरहज। क्षेत्र के दुबौली गांव के निकट रुद्रपुर-बरहज मार्ग पर सोमवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। बालक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जोगीबीर गांव निवासी धीरज गांव के ही गणेश और नेतवार निवासी और भांजा अंकुर के साथ घर जा रहे थे। सभी बरांव एक बर्थ-डे पार्टी में शामिल होकर वापस गांव जा रहे थे। इसी बीच मदनपुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के निकट विपरीत दिशा से तेज से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। एक बाइक पर सवार मदनपुर थाना क्षेत्र के गनियारी गांव निवासी इंद्रजीत, बरहज के नंदना वार्ड निवासी चंदन पुत्र रंगीलाल, जबकि दूसरी बाइक पर सवार जोगीबीर गांव निवासी धीरज, गणेश साहनी, नेतवार निवासी अंकुर (10) पुत्र पप्पू घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल पड़े। जहां सभी सड़क पर कराह रहे थे। किसी तरह लोगों ने घायलों को महेन पीएचसी भेजा, जहां से धीरज व अंकुर को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इसमें अंकुर की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने गोरखपुर और पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं चंदन की मौत हो गई। मदनपुर थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।