{"_id":"611413038ebc3efcdf2d3850","slug":"death-in-accident-deoria-news-gkp405268488","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की भिड़ंत में ननिहाल से लौट रहे छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की भिड़ंत में ननिहाल से लौट रहे छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक की भिड़ंत में ननिहाल से लौट रहे छात्र की मौत
गौरी बाजार। थाना क्षेत्र के हाटा-गौरीबाजार मार्ग पर दमर भिसवां गांव के देवगांव मोड़ के पास बुधवार की दोपहर में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र ग्राम पानन कुंडा निवासी समीर अंसारी (20) अपने पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। वहां स्थानीय कस्बे के एक मदरसे में कक्षा 9 का छात्र था। सुबह किसी काम से थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में अपनी ननिहाल गया था। दोपहर बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच दमर भिसवां गांव के देवगांव मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में समीर की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। युवक की मौत से उसकी मां तथा तीन बहनों सहित परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।