फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   death due to dengue in gujrat

डेंगू से हेतिमपुर के युवक की गुजरात में मौत

Tue, 21 Sep 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
death due to dengue in gujrat
डेंगू से हेतिमपुर के युवक की गुजरात में मौत
विज्ञापन

देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर के गुलहरियां टोला के रामगति उर्फ पिंटू सिंह (40) की सोमवार को गुजरात में मौत हो गई। वह राजमिस्त्री का कार्य करते थे। गुजरात में एक पुल पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। परिजनों के अनुसार, उन्हें वहां डेंगू हो गया। कुछ दिन से सर्दी जुखाम और खांसी से पीड़ित थे। पिंटू की दो बेटियां व एक बेटा है। उनकी मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया है। पिता बजरंगी सिंह, पत्नी सिरजावती देवी, बेटा सागर, पुत्री अनिता और अनारकली का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उनके साथ गांव और क्षेत्र के करीब 12 और युवक काम कर रहे थे। उनकी भी वहां तबीयत खराब हो गई है। उनका इलाज चल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि उन्हें भी डेंगू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed