{"_id":"60cce1a88ebc3ecbe45c2ae3","slug":"death-due-to-current-salempur-news-gkp398612589","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत
भटनी। करंट की चपेट में आने से शुक्रवार दोपहर दुकानदार की मौत हो गई। मामला क्षेत्र के मोतीपुर टिकैत गांव का है। दुकानदार फ्रीज ठीक कर रहा था तभी उसी समय करंट की चपेट में आ गया।
भटनी के मोतीपुर टिकैत निवासी ईश्वर चंद्र जायसवाल गांव के ही चौराहे पर जनरल स्टोर की दुकान चलाते थे। शुक्रवार दोपहर वे दुकान में लगा फ्रीज खराब होने पर ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। तभी उनका हाथ नंगे तार को छू गया। वह करंट की चपेट में आ गए। परिवारीजन उन्हें पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दुकानदार को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस बाबत एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत हुई थी। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।