{"_id":"62a392c7f051b52cfe656e79","slug":"death-due-to-current-deoria-news-gkp4399079179","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
रुद्रपुर। थाना क्षेत्र के तिवई गांव में बिजली पोल पर लगे बल्ब का स्विच बंद करते समय शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
तिवई गांव के मुन्ना चौहान (44) खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दरवाजे के सामने बिजली पोल पर बल्ब लगा है। सुबह बिजली आने पर बल्ब जल रहा था। वह बल्ब का स्विच बंद करने गए तो करंट की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रुप से झुलस कर गिर गए। परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार से गांव में माहौल गमगीन हो गया।