फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dead body recoverd from river

पीपा पुल के पास से नदी में उतराया मिला युवक का शव

Fri, 09 Apr 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
dead body recoverd from river
पीपा पुल के पास से नदी में उतराया मिला युवक का शव
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी स्थित पीपा पुल के निकट शव उतराया मिला। उसकी पहचान बिहार के सीवान स्थित चेरी घाट, हमीम नगर मिश्रौली निवासी विकास के रुप में हुई। उसका शव मिलने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे पीपा पुल के निकट कुछ लोगों ने नदी में उतराया शव देखा। आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। विकास का शव देख परिजन दहाड़े मारने लगे। मां शकुंतला और पत्नी प्रिया का रो-रो कर बुरा हाल था। विकास दो दिन पूर्व अपने बड़ी मां माला देवी के दाह-संस्कार में आया था। जहां स्नान के दौरान डूब गया था। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मासूम के सिर से उठ गया पिता का साया
बरहज। सीवान के हमीम नगर मिश्रौली निवासी और दुकानदार विकास की मौत से सभी हतप्रभ हैं। विकास की मौत से उसके 12 माह के मासूम पुत्र के सिर से पिता का साया उठ गया। नदी घाट पर आए परिजन ईश्वर को कोस रहे थे। विकास चार भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर के थे। वही घर का इकलौता कमाऊ सदस्य थे। वह दुकान चलाकर परिवार का गुजर-बसर करते थे। दो दिन पूर्व देवरिया के चिउड़ा गली निवासी बड़ी मां माला देवी के निधन पर आए थे। उन्हें क्या पता था कि उनका यह आखिरी सफर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed