{"_id":"64c8bc7469929567a70599ad","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-in-deoria-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Tue, 01 Aug 2023 01:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:34 PM IST
सार
भटनी रेलवे स्टेशन के बुकिंग आफिस से सौ मीटर पश्चिम जंगल में मंगलवार सुबह शौच करने गए लोगों ने पेड़ की डॉली में फंदे से झूलता एक शव देखा। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर में आरपीएफ और जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के भटनी रेलवे स्टेशन परिसर के जंगल में मंगलवार सुबह पेड़ की टहनी में फंदे से लटका एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पॉकेट से मिले आधार कार्ड और मोबाइल से शव का शिनाख्त किया। मौके पर शव की स्थिति देख लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक बिहार प्रान्त के अररिया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।
भटनी रेलवे स्टेशन के बुकिंग आफिस से सौ मीटर पश्चिम जंगल में मंगलवार सुबह शौच करने गए लोगों ने पेड़ की डॉली में फंदे से झूलता एक शव देखा। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर में आरपीएफ और जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: टीचर बनने के बाद भी रंगीन मिजाज प्रोफेसर को बदनाम करके ही मानी शिष्या
विज्ञापन
मामला लोकल थाना का होने के चलते स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार तलाशी ली तो मृतक के पॉकेट से मोबाइल, चार्जर और आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों की इसकी जानकारी दी। युवक की पहचान तसोवर आलम (18) पुत्र फिरोज आलम निवासी वार्ड नं. चार अमीन टोला जिला अररिया बिहार के रूप में हुआ।
पुलिस की सूचना पर परिजन भटनी के लिए रवाना हो गए है। घटना स्थल की स्थिति देखने पर यह संदेह हो रहा है कि हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। एसओ डॉ महेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास जंगल में एक युवक का शव मिला है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।