फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of shopkeeper found on the banks of Chhoti Gandak river

Deoria News: छोटी गंडक नदी के किनारे मिला दुकानदार का शव

Mon, 25 Sep 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dead body of shopkeeper found on the banks of Chhoti Gandak river
भटनी। नगर स्थित पुल के नीचे छोटी गंडक के किनारे सोमवार को एक युवक का शव मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में परिजनों ने युवक की तबीयत खराब होने की बात बताई है। भटनी नगर के रामलीला मैदान निवासी ज्वाला जायसवाल (32) घर के सामने दुकान चलाते थे। पिछले कई महीनों से उनकी तबीयत खराब थी। परिजन जिला अस्पताल से दवा करा रहे थे। सोमवार दोपहर को भोजन के बाद वह बाजार में घूमने गए। करीब दो बजे लोगों ने छोटी गंडक नदी के किनारे ज्वाला का शव देखा। सूचना पर पहुंची। पूछताछ में पिता गौरीशंकर जायसवाल ने बताया कि बेटे की कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के परामर्श से दवा दी जा रही थी। प्रभारी एसओ दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed