{"_id":"643f788db87fc35845029175","slug":"dead-body-of-pradhan-son-found-soaked-in-blood-at-deoria-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया में गुमटी के पीछे खून से लथपथ मिला प्रधान के बेटे का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया में गुमटी के पीछे खून से लथपथ मिला प्रधान के बेटे का शव, हत्या की आशंका
Wed, 19 Apr 2023 05:18 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज़ एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज़ एजेंसी देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Apr 2023 05:18 PM IST
सार
कोतवाली थाना क्षेत्र के महदहां गांव के जय नारायण यादव ग्राम प्रधान हैं। उनका बेटा धर्मेंद्र उर्फ मंटू यादव (28) वर्ष बुधवार की भोर में घर से टहलने के लिए निकला। जब 9:00 बजे तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में सलेमपुर के रामपुर बुजुर्ग मोड़ के पास खून से लथपथ ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव के प्रधान के बेटे का शव मिला है। परिजन युवक की हत्या होने की बात करते हुए कारवाई की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। परिजनों के मुताबिक भोर में युवक घर से टहलने के लिए निकला था।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के महदहां गांव के जय नारायण यादव ग्राम प्रधान हैं। उनका बेटा धर्मेंद्र उर्फ मंटू यादव (28) वर्ष बुधवार की भोर में घर से टहलने के लिए निकला। जब 9:00 बजे तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: एम्स में डॉक्टर ने फर्जी डिग्री पर हथियाई नौकरी, स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट
विज्ञापन
गांव के बाहर सलेमपुर- देवरिया मुख्य मार्ग पर रामपुर मोड़ के सामने एक गुमटी के पीछे कुछ लोगों ने एक युवक का शव देखा। उसके सिर और बाई वाह पर गंभीर चोट थी।
सूचना पर पहुंचे परिजन ने उसकी पहचान कर पुलिस को सूचना दी। परिजन युवक की हत्या करने की बात कह रहे हैं। वही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।