फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of missing woman found in pond after quarrel with husband

Deoria: पति से तकरार के बाद घर से गायब महिला का तालाब में मिला शव, बाद में मिली बेटी की बॉडी

Sun, 20 Nov 2022 06:53 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 20 Nov 2022 06:53 AM IST
सार

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवतहां गांव निवासी सीमा सिंह का अपने पति से किसी बात को लेकर बुधवार को झगड़ा हो गया। इसके बाद सीमा अपनी पुत्री अनुष्का पांच वर्ष को साथ लेकर घर से निकल गई। देर शाम न आने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला।

विज्ञापन
Dead body of missing woman found in pond after quarrel with husband
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवतहां गांव से गायब महिला का शव शुक्रवार की दोपहर में गांव से कुछ दूर स्थित तालाब में मिला। महिला के शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं। तालाब से ही बाद में उसकी बेटी का शव भी मिल गया। 
विज्ञापन


गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवतहां गांव निवासी सीमा सिंह का अपने पति से किसी बात को लेकर बुधवार को झगड़ा हो गया। इसके बाद सीमा अपनी पुत्री अनुष्का पांच वर्ष को साथ लेकर घर से निकल गई। देर शाम न आने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। शुक्रवार के दोपहर बाद करीब दो बजे गांव से कुछ दूर स्थित तालाब के पास देखा कि किसी महिला की चप्पल और शाल पड़ी हुई है।
विज्ञापन


इसी बीच किसी की नजर तालाब की तरफ गई तो सीमा का शव उतराया हुआ था। महिला के शव मिलने की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और परिजन भी आ गए। पहचान होने के बाद पुलिस को सूचना दिए। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पानी से बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ नवीन सिंह ने बताया कि महिला का शव मिला है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed