फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of married woman found hanging, screams erupt

Deoria News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मची चीख-पुकार

Fri, 24 Oct 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 24 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, screams erupt
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक विवाहिता का शव पंखे के राड में फंदे से लटका मिला। विवाहिता के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तिलौली गांव के रहने वाले दीपक कुशवाहा की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले मौना गढ़वा गांव की रहने वाली सोनम के साथ हुआ था। दोनों से एक नौ माह की बेटी है। दीपक विदेश में रहता है। परिवार वालों के मुताबिक पिछले माह वह घर आया, पत्नी और मां के बीच कहासुनी को लेकर पहले वह अपने भाई के साथ बैठकर पत्नी और मां को समझाया।
विज्ञापन

उसके बाद बृहस्पतिवार को वह अपने भाई के साथ अपने ससुराल पहुंचा अपनी सास और ससुर से पत्नी को समझाने की बात कहा। वापस लौटने पर पता चला कि विवाहित ने पंखा की राड में फंदा से लटकर जान दे दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ ही हत्या करने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed