{"_id":"64666ab45cc2a364250e2839","slug":"dead-body-of-a-young-man-was-found-in-the-pond-deoria-news-c-7-1-172243-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तालाब में उतराया मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तालाब में उतराया मिला युवक का शव
Thu, 18 May 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
रामपुर दुल्लह गांव के रहने वाले थे पूरन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही
देवरिया। जंगलबेलवा गांव में बुधवार को तालाब में डूबने से रामपुर दुल्लह गांव के एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की। महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दुल्लह गांव के पूरन गुप्ता (45) मजदूरी करते थे। बुधवार शाम क्षेत्र के जंगलबेलवा गांव स्थित एक पोखरे में उनका शव उतराता देख कर लोगों ने शोर मचाया। लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे घर के लोगों ने शव की शिनाख्त की। उधर, इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पूरन की इस तरह मौत से माता संझारी देवी, बड़े भाई त्रिलोकी गुप्ता व छोटे भाई संतोष का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि रामपुर दुल्लह गांव के पूरन गुप्ता की जंगलबेलवा गांव में पोखरे में डूबने से मौत हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पूरन मेहनत मजदूरी करके जीवन-यापन करते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। तालाब में पहुंचने का कारण का पता नहीं चल पा रहा है। ग्राम प्रधान प्रदीप राव ने बताया कि वह मानसिक रूप से कुछ परेशान थे।