फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of a stressed person found hanging

Deoria News: तनावग्रस्त व्यक्ति का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 15 Apr 2023 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a stressed person found hanging
कमरे के दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, वृक्षापट्टी गांव में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। थाना वृक्षापट्टी गांव में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव छत के कुंडे के सहारे लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकला। पुलिस के अनुसार युवक ने आत्महत्या की है।

थाना क्षेत्र के वृक्षापट्टी गांव निवासी उमेश यादव 45 पुत्र सीताराम बृहस्पतिवार की देर शाम घर पर भोजन करने के बाद कमरे में सोने चले गए। सुबह जब काफी देर तक सोकर नहीं उठे तो परिजनों ने दरवाजे के पास पहुंच कर आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। इस पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो उमेश का शव छत के कुडे से लटक रहा था। घटना की सूचना परिजनों पुलिस को दी। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि किसी बात को लेकर काफी तनाव में रहते थे। उमेश घर पर खेती का काम करते थे। घटना के बाद पत्नी शकुंतला, बेटी कृशिला, बेटा लखन, छोटी बेटी डिम्पल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि किसी बात से परेशान उमेश ने फंदा लगा लिया है। परिवार से शिकायत नहीं मिली हैं, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed