फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body of a laborer found in garden behind house in Deoria

Deoria News: देवरिया में घर के पीछे बाग में मजदूर का मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 15 May 2023 10:13 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 May 2023 10:13 AM IST
सार

शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। इस संबंध में चौकी इंचार्ज संजीव राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Dead body of a laborer found in garden behind house in Deoria
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के महंग टोला गांव निवासी एक व्यक्ति का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थियों में घर के पीछे बगीचे में मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन


परसौनी गांव के महंग टोला निवासी गोपाल गुप्ता (75 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय शिवमंगल गुप्ता अपने ससुराल तरकुलवा कस्बे में रहते थे। घर पर पट्टीदारों से उनका जमीन का विवाद चलता था। वह रविवार की देर शाम तरकुलवा से बाजार करके वापस अपने घर महंग टोला आ गए। सोमवार की सुबह बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव मिला, मृतक के गले पर रस्सी के निशान थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- इलाज के लिए न हो परेशान, सबको मिलेगी मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। इस संबंध में चौकी इंचार्ज संजीव राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed