{"_id":"6133c7c38ebc3eb4da774288","slug":"dead-body-found-in-river-deoria-news-gkp407964142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से लापता वृद्ध का नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से लापता वृद्ध का नदी में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन से लापता वृद्ध का नदी में मिला शव
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना के शाहजहांपुर गांव से चार दिन पहले लापता वृद्ध का शव शनिवार को छोटी गंडक नदी में मिला। परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाक्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी रामायन यादव (65) एक सितंबर को खेत में जाने की बता कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटे। घर के लोगों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। उनकी पत्नी सुभावती देवी ने दूसरे दिन थाने पर तहरीर देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस इस मामले में अनजान बनी रही। घर के लोग गांव के लोगों के सहयोग से उन्हें ढूंढते रहे। शनिवार को गांव के बगल में छोटी गंडक नदी में उनका शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी सुभावती देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले उनका मानसिक इलाज कराया गया था। हालांकि वह इस समय ठीक थे। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि छोटी गंडक नदी में लापता रामायन यादव का शव मिला है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।