{"_id":"60cb93808ebc3e2d9f342f8a","slug":"dead-body-found-deoria-news-gkp398490891","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी गंडक नदी में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी गंडक नदी में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी गंडक नदी में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव
रामपुर कारखाना। तीन दिन से लापता थाना क्षेत्र हरपुर गांव के युवक की बृहस्पतिवार दोपहर कोटवा मोड़ के निकट छोटी गंडक नदी में शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरपुर गांव निवासी अंतेश (32) 15 जून की शाम घर से टहलने के लिए निकले थे। घर के लोग उन्हें ढूंढने लगे। दूसरे दिन भी घर के लोग अपने रिश्तेदार तथा अन्य जगह पता लगाने लगे। लेकिन कहीं पता नहीं चल सका, तब घर के लोग रामपुर कारखाना थाने पहुंचकर मामले में गुमशुदगी की तहरीर दी। बृहस्पतिवार की किसी ने सूचना दी कि कोटवा मोड़ के निकट गंडक नदी में एक शव मिला है। जब घर के लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उक्त शव अंतेश उर्फ विक्की का है।
उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। पत्नी मंजू देवी, 10 वर्षीय पुत्री ब्यूटी, आस्था व 6 वर्षीय पुत्र आयुष सहित पिता सभी लोग रोने लगे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गंडक नदी के किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्त हो चुकी है।