फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dalit harassment case registered against four people

Deoria News: चार लोगों पर दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

Tue, 16 May 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 16 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dalit harassment case registered against four people
भूमि विवाद में हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। रामपुर के भलुही टोला पर भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों पर मारपीट, दलित उत्पीड़न आदि का केस दर्ज किया है।

रामपुर ग्राम सभा के भलुही टोले पर राजेश यादव और रमाकांत गोंड के बीच भूमि विवाद है। एक सप्ताह पूर्व रमाकांत अपने घोठा पर पशुओं को चारा डाल रहा था। इसी बीच पुरानी रंजिश में राजेश यादव अपने परिवार के सदस्यों के साथ पीड़ित पर हमला बोल दिए। शोर सुनकर पत्नी और बेटी पहुंची तो हमलावरों ने उनकी भी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। मामले में रमाकांत की तहरीर पर पुलिस ने राजेश यादव, राजू यादव, वेदांत यादव और शकुंतला देवी पर मारपीट, एससी/एसटी के तहत केस दर्ज किया है। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed