{"_id":"68866b46fd42e2b5a40cee89","slug":"dabish-all-night-to-catch-gurgos-of-007-gang-no-hands-came-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159365-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 007 गैंग के गुर्गों को पकड़ने के लिए रातभर दबिश, हाथ नहीं आया कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 007 गैंग के गुर्गों को पकड़ने के लिए रातभर दबिश, हाथ नहीं आया कोई
Sun, 27 Jul 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा के रेस्टोरेंट संचालक सुरेश यादव की पिटाई के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने शनिवार की रात में कई संदिग्ध ठिकानों पर छापा मारा।
हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों को साथ लेकर कई जगहों पर दबिश दी गई, मगर 007 गैंग के एक भी गुर्गे हाथ नहीं आए। बाद में तीन आरोपियों राहुल यादव, ऋषभ शर्मा और निखिल निषाद को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पीड़ित रेस्टोरेंट संचालक की पत्नी राजवती देवी की तहरीर पर तरकुलवा पुलिस 007 गैंग के गुर्गों के 14 नामजद और 12 अज्ञात आरोपियों पर हत्या की कोशिश सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर चुकी है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले के तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया। रविवार को दूसरे दिन भी हिरासत में लिए गए 007 गैंग के तीन गुर्गों से पुलिस पूछताछ करती रही। सीओ संजय कुमार रेड्डी के मुताबिक, नामजद और अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
जानकारी के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के मीराबाई वार्ड निवासी सुरेश यादव अपने मकान में अमोर कैफे नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे 007 गैंग के कुछ गुर्गे बाइक से उनके रेस्टोरेंट पर पहुंचे और शराब व सिगरेट पीने लगे। संचालक सुरेश यादव ने उनसे रेस्टोरेंट में शराब और सिगरेट पीने से मना किया।
यह बात गुर्गों को नागवार लगी। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। 007 गैंग के गुर्गों ने इसकी सूचना व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये साथियों में प्रसारित कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर 50 की संख्या में युवक पहुंच गए और रेस्टोरेंट संचालक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।