{"_id":"65d50b94ea784e6f0a01df15","slug":"cycle-rider-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-119747-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Wed, 21 Feb 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो--
महुआडीह के जिगनी बाजार गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिगनी बाजार गांव के पास सोमवार की देर शाम एक बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। साइकिल सवार रामविलास वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख- पुकार मच गई। उधर, बाइक सवार युवक को मामूली चोटें आईं।
महुआडीह थानाक्षेत्र के जंगलबेलवा गांव के रामविलास वर्मा (65) महुआडीह चौराहे पर एक ज्वेलरी की दुकान पर काम करते थे। सोमवार की देर शाम को वह साइकिल से घर जा रहे थे। जिगनी बाजार चौराहा पार कर ही रहे थे कि पीछे से आ रहा महवा गांव के बाइक सवार असलम (24) ने अनियंत्रित होकर साइकिल को टक्कर मार दी। इससे राम विलास गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सहयोग से उन्हें एंबुलेंस से पिपरा दौलाकदम सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर हालत और बिगड़ गई। डाक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही मौत हो गई। परिजन शव को लेकर दोबारा जिले पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। रामविलास के दोनों बेटे जनार्दन और शिवकुमार बाहर हैं। मौत से बेटी राधिका सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, बाइक सवार असलम को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
सांड़ आने से हुआ हादसा
कुछ लोगों का यह भी कहना है कि रास्ते में अचानक एक सांड़ आ गया। इसलिए बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। इस हादसे के बाद सांड़ के सड़क पर डेरा जमाए रहने पर चर्चा हो रही है।