{"_id":"62ab76edced92568e65e493e","slug":"cyber-cell-got-return-money-deoria-news-gkp4405633100","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सेल ने 3.43 लाख रुपये वापस कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सेल ने 3.43 लाख रुपये वापस कराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सेल ने 3.43 लाख रुपये वापस कराए
देवरिया। साइबर सेल ने चार व्यक्तियों के खाते से निकाले गए करीब 3.43 लाख रुपये बृहस्पतिवार को वापस करा दिया। कुछ दिन पहले पीड़ितों ने इसकी शिकायत एसपी से की थी। उन्होंने मामले को संज्ञान लेते हुए आवेदकों के रुपये उनके खाते में वापस करा दिए।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में साइबर सेल ने अवैध तरीके से निकाली गई धनराशि को उनके खाते में वापस कराने में सफलता हासिल की है। इसमें लार क्षेत्र के दीनानाथ प्रजापति के खाते से छह हजार रुपये निकाले गए थे। जनपद निवासी अखिलेश कुमार शर्मा के खाते से गलत ट्रांजेक्शन की वजह से पांच हजार रुपये किसी दूसरे के खाते में चले गए थे। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजमदेई गांव निवासी के खाते से एटीएम का क्लोन बनाकर अवैध रूप से निकाले गए करीब 1.79 लाख रुपये और सलेमपुर थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी गोविंद गुप्ता के भारत पे वॉलेट से 1.53 लाख रुपये की निकासी कर ली गई थी।