{"_id":"60d0d4a78ebc3e32363351bb","slug":"current-deoria-news-gkp398985570","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। देवरिया-हाटा-गौरीबाजार मार्ग पर रामपुर झंगहा टोला रैश्री मोड़ के समीप सोमवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर झंगहा टोला निवासी शिव कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय हरिलाल गुप्ता की मकान हाटा रोड पर रैश्री मोड़ के समीप है। दो भाई में बड़े शिवकुमार दिल्ली में रहकर कमाते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण फैक्ट्री बंद होने से वह घर पर ही रह रहे थे। सोमवार की सुबह वह अपने मकान के बगल में स्थित एक पेड़ पर चढ़कर दातून तोड़ रहे थे, इसी बीच पेड़ के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिव कुमार के मौत की खबर मिलते ही परिवार जनों में मातम छा गया। पत्नी गीता देवी बेटा दिव्यांशु तथा अन्य परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।