फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CT scan problem fixed, patients got relief

Deoria News: सीटी स्कैन की खराबी ठीक हुई, मरीजों को मिली राहत

Sun, 22 Dec 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 22 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
CT scan problem fixed, patients got relief
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन जांच दो दिन बाद शनिवार को दोपहर बाद शुरू हो गई। इससे मरीजों को जांच कराने में सहूलियत हुई है। रिपोर्टिंग सर्वर में गड़बड़ी आने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ओपीडी और वार्ड में भर्ती मरीजों को निराश होना पड़ रहा था। जरूरी होने पर कुछ मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा था। शाम तक करीब 30 मरीजों की जांच हुई।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाके के लोग इलाज कराने आते हैं। ओपीडी, इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीजों को जरूरत के मुताबिक डॉक्टर सीटी स्कैन जांच कराते हैं। इसमें नस, दर्द, चक्कर आने, दुर्घटना में घायल सहित अन्य मरीज शामिल होते हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद सर्वर में खराबी आने से मरीजों को परेशानी हो रही थी। कर्मचारियों के दो दिन के काफी प्रयास के बाद शनिवार को दोपहर बाद खराबी दूर हो गई और जांच शुरू कर दी गई। इसके बाद इंतजार कर रहे मरीजों को राहत मिली। कर्मचारियों ने जांच शुरू होने की सूचना वार्ड में दी। इसके बाद मरीज जांच कराने पहुंचने लगे। शाम पांच बजे तक करीब 30 मरीजों की जांच की गई, जबकि सुबह जांच के लिए आए ओपीडी व इमरजेंसी के मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed