फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowd of buyers gathered in the markets

Deoria News: बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

Sun, 12 Nov 2023 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Crowd of buyers gathered in the markets
रूद्रपुर के बाजार में खरीदारी के लिए उमडे लाेग।संवाद
बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, पहली बार आबादी से दूर लगा पटाखे की दुकान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। दिवाली के पूर्व संध्या पर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक बाजार में खरीदार दुकानों पर खरीदारी करते रहे। वहीं पहली बार पुलिस प्रशासन नगर की आबादी से दूर पटाखे की दुकानों को लगाने में सफल रहा।
रविवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। मुख्य बाजार में कोतवाली से लेकर जमुनी चौराहे तक जाम लगा रहा। यहां लोग लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा के साथ घरों को सजाने के लिए साज सज्जा का सामान खरीदा। महिलाएं प्रतिमाओं के साथ रंगोली के सामानों की खरीदारी की। शासन की ओर से आबादी के बीच पटाखे की दुकान लगाने की सख्त हिदायत और अवैध तरीके से बेच रहे पटाखे के दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई को देखते हुए दुकानदारों ने शाम को सतासी इंटर कॉलेज के मैदान पर दुकान लगाए।
विज्ञापन

खेल मैदान पर प्रशासन की ओर से चिह्नित किए गए जमीनों पर दुकानदारों ने खुले आसमान के नीचे पटाखे की दुकान लगाई, हालांकि दुकानों पर मानक के अनुसार व्यापक सुरक्षा के इंतजाम पहले दिन नहीं दिखे। नगर के प्रमुख चौराहा पर आयोजक मंडल के लोग दीपावली पर गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी में पंडाल लगाने में लगाने में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed