{"_id":"66e484aab90e9a24a100560f","slug":"crowd-is-gathering-at-aadhaar-centers-noise-is-happening-everyday-deoria-news-c-208-1-sdn1004-135194-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आधार बनवाने केंद्रों पर उमड़ रही भीड़, रोज हो रहा शोरशराबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आधार बनवाने केंद्रों पर उमड़ रही भीड़, रोज हो रहा शोरशराबा
विज्ञापन
प्रधान डाक घर में आधार बनवाने के लिए खडे लोग।संवाद
- जन्म प्रमाणपत्र में त्रुटि होने से नहीं बन पा रहा आधार कार्ड, लोगों को केवल डाकघर पर रहना पड़ रहा निर्भर
- सर्वर डाउन होने से आधार कार्ड अपडेट करने में हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में इन दिनों नए आधार कार्ड बनवाने या आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने वालों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को केवल डाकघर पर ही निर्भर होना पड़ रहा है। यहां एक दिन में 80 से 90 आधार कार्ड नए और अपडेट किए जा रहे हैं, जबकि बैंकों में आए दिन सर्वर ठप रहता है। इसलिए यहां दस से बीस आधार कार्ड भी रोजाना अपडेट करने में परेशानी आती है।
प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और त्रुटियों को दूर कराकर अपडेट करने की व्यवस्था है, लेकिन यहां केवल आधार कार्ड का एक ही काउंटर है, जहां रोजाना 80 से 90 आधार कार्ड बनाए जाते हैं। इसके अलावा पांच साल से छोटे बच्चों के आधार कार्ड पोस्टमैन द्वारा बनवाए जाते हैं, लेकिन यहां आधार कार्ड बनवाने के लिए रोजाना सौ से ज्यादा लोग आवेदन कर रहे हैं। नाम लिखवाकर बुकिंग लेनी पड़ती है, तब आधार बनाया जाता है।
प्रधान डाकघर में आधार बनवाने या अपडेट कराने आने वाले वृद्ध व दिव्यांग को विशेष सहूलियत प्रदान की जा रही है। लाइन से इतर उनको अलग से बुलाकर उनकी समस्या दूर कराई जा रही है। डाकघर की इस पहल की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं बैरंग लौटने पर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
जन्म प्रमाणपत्र पर बार कोड नहीं होने से परेशान हो रहे परिजन
डाकघर में आधार कार्ड बनाया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि इसके लिए जन्म प्रमाणपत्र का होना अनिवार्य है। जन्म प्रमाणपत्र बनाने की जटिलताओं के कारण अधिकतर बच्चों का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। इससे बच्चों व उनके परिजनों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। इस कारण बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र पर बार कोड का न होना है। कई तो अस्पताल व मेडिकल कॉलेज से जारी जन्म प्रमाणपत्र लेकर आधार कार्ड बनवाने चले आ रहे हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद जब उन्हें जानकारी मिल रही है कि उनके जन्म प्रमाणपत्र पर बार कोड नहीं है। इसके बाद परिजन शोर शराबा करते हुए नाराजगी जताते हैं और बैरंग लौटने को मजबूर हो रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
सर्वर डाउन होने के चलते 10 से 25 आधार कार्ड हो रहे अपडेट
पोस्ट ऑफिस में सर्वर डाउन होने से लाइन में घंटों आधार कार्ड अपडेट कराने वालों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। लाइन में घंटों इंतजार के बाद जब उनका नंबर आ रहा है तो सर्वर स्लो हो जा रहा है। इसके चलते उनका आधार कार्ड अपडेट नहीं हो पा रहा है। डाकघर में रोजाना अपना कार्य करवाने के लिए सैकड़ों लोग आते हैं। आधार कार्ड बनवाने के केंद्र में बुधवार व बृहस्पतिवार को सर्वर ठप रहा, इस कारण यहां नए आधार कार्ड नहीं बने, वहीं आधार कार्ड में त्रुटियां भी ठीक नहीं हो सकीं। इस कारण लोग यहां भटकते दिखाई दिए।
-- -- -- -- -
कर्मचारी भी मान रहे सर्वर डाउन होने से हो रही परेशानी
प्रधान डाकघर के कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष पांडेय का कहना है कि प्रधान डाकघर में रोजाना भीड़ में मौजूद दिव्यांग व वृद्ध व्यक्तियों का प्राथमिकता के आधार पर आधार कार्ड बनाया जाता है। आए दिन सर्वर डाउन होने से काफी परेशानी हो रही है। सर्वर डाउन होने के चलते नए आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। वहीं उनको अपडेट भी नहीं किया जा पा रहा है। सहायक कंम्प्यूटर ऑपरेटर अविनाश उपाध्याय बताते हैं कि आए दिन आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। एक-एक कर लाइन में खड़े लोगों का आधार बनाया जाता है और अपडेट किया जाता है। थोड़ा सा लेट होने पर लाइन में खड़े लोग शोर मचाने लगते हैं। जिन्हें समझा-बुझाकर शांत कराकर उनकी समस्या का निदान कराया जाता है।
-- -- --
कोट
आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को केवल प्रधान डाकघर पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इसके चलते रोजाना खासी भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन सौ से अधिक आवेदन आते हैं। प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक लोगों के आधार कार्ड बनाए जाएं और अपडेट कराया जाए, लेकिन सर्वर के स्लो रहने के चलते आए दिन इसकी संख्या में इजाफा नहीं हो पाता है। विभाग हर समय डाकघर में आने वाले लोगों को पेरशानी न हो, इसका ख्याल रखता है।
-अजय पांडेय, अधीक्षक, प्रधान डाकघर
-- -- -- -- -- -- --
आधार कार्ड-खबर का स्पीक अप
क्या बोले लोग
आधार कार्ड बनवाने में बहुत परेशानी हुई है। बाद में वृद्धावस्था को देखकर पोस्ट आफिस वालों ने आखिरकार आधार कार्ड बनवा दिया।
-सुमित्रा देवी, निवासी रामनाथ देवरिया
-- -- -
आधार कार्ड बनवाने में काफी दिक्कतें हो रही है। खासकर सर्वर डाउन होने पर लंबा इंतजार करना पड़ता है।
-रेनू पाठक, निवासी एकडंगा