फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowd increased in medical college, jostling

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में बढ़ी भीड़, धक्का-मुक्की

Sun, 19 Jan 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Crowd increased in medical college, jostling
देवरिया। धूप निकलने पर मेडिकल कॉलेज में शनिवार को भीड़ रही। इसकी वजह से व्यवस्था पर असर पड़ा। मरीजों और तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा। आर्थों विभाग में मरीजों को आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बिना नंबर के बगल से जाने को लेकर धक्का-मुक्की और शोर-शराबा हुआ। सर्जरी ओपीडी में एक व्यक्ति के जबरन अंदर जाने पर कतार में खड़े लोग भी घुस गए, जिससे परेशानी हुई। सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या में कमी आई है। अस्पताल में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाके के लोग इलाज कराने आते हैं। शनिवार को सुबह से चटक धूप निकली। सुबह आठ बजे से ही मरीज रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंचने लगे। दस बजे के बाद भीड़ बढ़ गई और लंबी कतार लग गई। करीब दो हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके अलावा करीब एक हजार से अधिक लोग फालोअप में पहुंचे थे। पर्ची लेने के बाद लोग ओपीडी में पहुंचे। सुबह 11.15 बजे मेडिसिन विभाग में मरीजों की लंबी कतार थी। यहां डॉक्टर ओंकार, डॉ. विश्वजीत ने करीब ढाई सौ मरीजों का इलाज किया। आर्थो विभाग में भीड़ अधिक थी। उधर से गुजरने में लोगों को दिक्कत हुई। सुबह करीब 11.45 बजे कतार में मरीज एक-दूसरे से सट कर खड़े थे। बगल में भी मरीज व तीमारदार खड़े थे। इसी बीच कुछ लोग बिना नंबर के अंदर जाने को लेकर धक्का-मुक्की करने लगे। इस पर कतार में खड़े लोग विरोध करते हुए हो-हल्ला करने लगे। सुरक्षा कर्मी में रोका और शांत कराते हुए कतार को ठीक कराया। डॉ. अजय यादव, डॉ. कुणाल ने करीब पांच सौ मरीजों का उपचार किया। मानसिक रोग विभाग में भी भीड़ रही। डॉ. अंबू पांडेय ने 135, चेस्ट व श्वांस विभाग में डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. सुमित कुमार ने करीब 140, ईएनटी में डॉ. प्रदीप गुप्ता ने 115, दंत में डॉ. अफसाना अंसारी, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. निहारिका, डॉ. प्रियंका ने सौ से अधिक मरीजों का इलाज किया। सर्जरी में लंबी कतार रही। एक व्यक्ति बिना नंबर के पहुंचा। कर्मचारी के रोकने पर जबरदस्ती अंदर घुस गया। यह देख कतार में खड़े मरीज शोर करने लगे और सभी लोग अंदर पहुंचे गए, जिससे डॉक्टर व कर्मी अचानक भीड़ देख परेशान हो गए। उन्होंने मरीजों को शांत कराया। यहां डॉ. आशीष जायसवाल, डॉ. ताहिर, डॉ. पवन ने करीब 125 मरीजों का इलाज किया। उधर बिलिंग काउंटर, एक्स-रे सेंटर पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed