फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowd increased in medical college, commotion

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में बढ़ी भीड़, हंगामा

Wed, 22 Jan 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Crowd increased in medical college, commotion
देवरिया। कड़ाके की ठंड के बावजूद मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। करीब दो हजार लोग इलाज कराने पहुंचे। इसकी वजह से लोगों को इंतजार करना पड़ा। मेडिसिन विभाग में बिना नंबर के मरीज को लेकर तीमारदार के डॉक्टर कक्ष में जबरन घुसने से रोकने पर सुरक्षा कर्मी से भिड़ गया, जिससे हंगामा हुआ। सुरक्षा कर्मी ने मामले को शांत कराया, जबकि अधिकांश जगह मरीजों की संख्या कम रही। पारा गिरने से ठंड बढ़ी है। हवा चलने से लोग ठिठुर रहे हैं। इसके बाद भी मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में भीड़ रही। यहां शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाके के लोग इलाज कराने पहुंचे थे। सुबह नौ बजे तक मरीजों की संख्या कम रही। दस बजे के बाद मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी कतार लग गई। उन्हें करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। करीब दो हजार लोगों ने पर्ची ली। इसके अलावा एक हजार से अधिक मरीज फालोअप में आए थे। पर्ची लेने के बाद मरीज ओपीडी में पहुंचने लगे। मेडिसिन विभाग में सुबह 11.50 बजे मरीजों की लंबी कतार थी। कुर्सियां भरी थीं। खड़े-खड़े पैर थकने से कुछ लोग फर्श पर बैठकर बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बगल से मरीज को लेकर तीमारदार डॉक्टर कक्ष में घुसने लगा। यह देख लोग शोर करने लगे। सुरक्षा कर्मी के रोकने पर भिड़ गया और हंगामा होने लगा। सुरक्षा कर्मियों ने समझा कर हटाया और लाइन में आने को कहा। इसके बाद मामला शांत हुआ। यहां डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. प्रांजल ने करीब ढाई सौ से अधिक मरीजों का इलाज किया। चेस्ट व श्वांस विभाग में मरीजों की लाइन रहीं। डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. सुमित कुमार ने सौ से अधिक मरीजों, ईएनटी में भी मरीजों की कतार रही। डॉ. प्रदीप गुप्ता ने 140 मरीजों का इलाज किया। विभाग में सुबह से ही भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed