{"_id":"6068b7b18ebc3ee651745c42","slug":"crop-turn-to-ashes-due-to-caught-fire-deoria-news-gkp3907240121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीपर मशीन की चिंगारी से 20 बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीपर मशीन की चिंगारी से 20 बीघा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीपर मशीन की चिंगारी से 20 बीघा गेहूं की फसल राख
कपरवार। सरयू नदी में कट चुके कुरह परसियां को जाने वाली सड़क के पूरब एक खेत में मशीन से भूसा बनाया जा रहा था। मशीन से निकली चिंगारी से खेत में आग पकड़ ली। करीब 20 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
शनिवार की दोपहर में करीब दो बजे कुरह परसियां को जाने वाली सड़क के पूरब खेत में आग पकड़ ली। लोग जब तक कुछ कर पाते, आग विकराल हो गई। फसलें धू-धूकर जलने लगीं। फसल जलती देख गांवों के लोग दौड़ पड़े। करीब चार बजे तक काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। हालांकि आग बुझाए जाने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी देख किसान नाराज थे। अगलगी में कपरवार, नौकाटोला और राजपुर के रामू यादव, भोला, नंदू, केदार यादव, शिवानंद, इंद्रदेव पांडेय, रामचंद्र, दिनेश राजभर, रामू, श्रीराम, बिट्टू, रामनवल, खेलावन, रामायन, गंगा आदि किसानों की करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह श्रीनेत और इंस्पेक्टर जयंत सिंह भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि राजस्व टीम से क्षति का आंकलन कराया जा रहा है।