फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   criminals run up government- kaljraj

‘अपराधी चला रहे है प्रदेश की सरकार’

Fri, 17 Jun 2016 11:37 PM IST
deoria
deoria Updated Fri, 17 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
criminals run up government- kaljraj
बैठक - फोटो : anoop tiwari
देवरिया। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम मंत्री कलराज मिश्र ने गोरखपुर के एसएसपी अनंत देव के निलंबन और मथुरा में आईपीएस और एसओ की हत्या के बहाने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मथुरा में एसपी और एसओ मारे गए। अपराधियों के कहने पर गोरखपुर के आईपीएस अफसर को निलंबित कर दिया गया। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश में अपराधी ही शासन चला रहे हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारवार्ता में कहा कि मथुरा, गोरखपुर की घटना हो या कैराना, कांधला की घटना हो। पूरब, पश्चिम और ब्रज की तीनों घटनाएं ध्वस्त कानून व्यवस्था को दर्शाने में सक्षम हैं। शासन में बैठे लोग दूसरे दल पर आरोप लगा रहे हैं। ये लोग आत्म निरीक्षण कर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की बजाय अपनी अक्षमताओं को छिपाने के लिए आरोप लगा रहे हैं। कैराना, कांधला और शामली में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनके मन में शासन के प्रति अविश्वास का भाव पैदा हुआ है। वहां के लोग ऐसे माहौल में कैसे रह पाएंगे। शासन और गैर राजनीतिक संगठनों की रिपोर्ट में लोगों के पलायन की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप है। केंद्र सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देना चाहती है लेकिन यहां कोई रेस्पांस नहीं मिल रहा है। प्रदेश में जमीन नहीं मिल रही है। मुख्य सचिव से इस संबंध में कहा भी था लेकिन आजतक जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जनता का अनुभव है कि सपा और बसपा प्रदेश को सही ढंग से नहीं चला सकतीं। इसलिए वह भाजपा को नेतृत्व प्रदान करेगी। विधानसभा 2017 का चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ने के सवाल पर कहा कि संसदीय कमेटी इसकी रणनीति तय करती है। इसके तहत ही जिम्मेदारी दी जाती है। इस संबंध में उनका कुछ कहना ठीक नहीं है। नीलगायों की हत्या करने की नीति पर पुनर्विचार होना चाहिए। उन्हें कहीं ले जाकर संरक्षित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed