फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Zilla Panchayat members on the 17 case

जिला पंचायत सदस्य सहित 17 पर केस

Tue, 05 Apr 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 05 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Zilla Panchayat members on the 17 case
जिला पंचायत सदस्य सहित 17 पर केस>हैं।
सरकारी राशन को लेकर दो गुटों में बवाल के बाद  पुलिस ने दोनों पक्ष की तरफ से केस दर्ज किया है। इस मामले में जिला पंचायत सदस्य, सपा नेता सहित 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है। विवाद करने वालों पर मारपीट, बलवा और लूटपाट का केस दर्ज किया गया है। मामला सत्ताधारी दल से जुड़ा था ऐसे में स्थानीय पुलिस केस दर्ज करने से कतरा रही थी। प्रभावशाली लोगों के थाने पर हावी होने की सूचना मिलते ही एसपी ने तत्काल केस दर्ज करा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस लगी है।
विज्ञापन


बघौचघाट थानाक्षेत्र के महुअवा बुजुर्ग गांव निवासी कोटेदार स्वामीनाथ सरकारी राशन की दुकान चलाते हैं। रविवार को कोटेदार के घर कुछ लोग राशन लेने गए थे। कम राशन देने की बात  को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। गांव के रहने वाले मुरादशाह उर्फ भोला ने थाने में तहरीर दी कि राशन को लेकर हुए बवाल में जिला पंयायत सदस्य, सपा नेता और प्रधान प्रतिनिधि कृपाशंकर उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, रामप्रवेश, ओमप्रकाश, राजा, सहित अन्य लोगों ने धारदार हथियार और बंदूक से लैस होकर हमला कर दिया।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान लूटपाट भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा और लूटपाट का केस दर्ज किया है। जबकि कोटेदार स्वामीनाथ की तहरीर पर अभय, राजेश, भोला, वीरेंद्र, मुन्ना अंसारी, अमरजीत, लोरिक और अरविंद सहित दस लोगों पर मारपीट लूटपाट का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों क्रास केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। एसओ रामअशीष यादव ने बताया कि राशन को लेकर दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए थे। दोनों तरफ से मिली तहरीर की जांच कराई गई। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में था। निर्देश के बाद दोनों तरफ से 17 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, धमकी और लूटपाट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जिला पंचायत सदस्य भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed